
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में राज्य को आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया है।
यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखंड जिन उद्देश्यों के साथ बना था, उनमें सबसे प्रमुख था पलायन रोकना, और जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना। अब यह समीक्षा करने का समय है कि राज्य इन उद्देश्यों को हासिल करने में कितना सफल हुआ है।
उन्होंने कहा कि विशेष सत्र के दौरान कांग्रेस शासनकाल में राज्य द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों और वर्तमान चुनौतियों पर भी चर्चा की जाएगी।
नेता प्रतिपक्ष ने यह भी जोड़ा कि राष्ट्रपति द्वारा दिए गए सकारात्मक और प्रेरणादायक मार्गदर्शन से प्रदेश के विकास के लिए नई दिशा मिलेगी।

