Sunday, February 1, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून: नशा तस्करों पर पुलिस का प्रहार, 542 ग्राम चरस के साथ...

देहरादून: नशा तस्करों पर पुलिस का प्रहार, 542 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

देहरादून: मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के संकल्प को साकार करने की दिशा में दून पुलिस ने एक और सफलता हासिल की है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नेहरू कॉलोनी पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में चरस बरामद की है।

राजीव नगर पुल के पास हुई गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के निर्देशों पर जिले भर में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 5 दिसंबर 2025 को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजीव नगर पुल के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 542 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

आरोपी का विवरण गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान अमन बिष्ट (31 वर्ष), पुत्र नवीन चंद सिंह बिष्ट के रूप में हुई है। आरोपी 553 शास्त्री ग्राम, डाकरा बाजार, गढ़ी कैंट, देहरादून का निवासी है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में शामिल रहे: इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में चौकी प्रभारी फव्वारा चौक उ0नि0 धनीराम पुरोहित, कांस्टेबल कुलदीप सिंह और कांस्टेबल अनिल सिंह शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!