Tuesday, March 3, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडमिरचोड़, पौड़ी में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरे वाहन से SDRF...

मिरचोड़, पौड़ी में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरे वाहन से SDRF ने शव किया बरामद

पौड़ी गढ़वाल जनपद के मिरचोड़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रविवार देर रात एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही SDRF उत्तराखंड पुलिस की टीम ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए खाई से शव को बरामद किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 दिसम्बर 2025 को मध्य रात्रि डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम (DCR) पौड़ी गढ़वाल से SDRF को सूचना मिली कि मिरचोड़ नामक स्थान पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना पर SDRF टीम पोस्ट सतपुली से हेड कांस्टेबल महावीर रावत के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि वाहन संख्या UK12 CB 0607 लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था, जिसमें केवल एक व्यक्ति सवार था। SDRF टीम ने विषम परिस्थितियों और अंधेरे के बावजूद त्वरित, साहसिक और सुसंगठित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम द्वारा खाई में उतरकर मृतक के शव को सुरक्षित बाहर निकाला गया और मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया।

रेस्क्यू के पश्चात शव को आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

मृतक की पहचान इस प्रकार की गई है—
नाम: सरदार सिंह
पिता का नाम: वीर सिंह
उम्र: 55 वर्ष
निवासी: ग्राम मरगांव, जिला पौड़ी गढ़वाल

घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने SDRF टीम की तत्परता और साहस की सराहना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!