Sunday, February 1, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडअंकिता भंडारी हत्याकांड पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का बयान, सरकार ने...

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का बयान, सरकार ने किसी तरह की लापरवाही नहीं की

देहरादून।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बार फिर से VIP एंगल को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस द्वारा लगातार धरना-प्रदर्शन और विरोध किए जाने के बीच सरकार का पक्ष रखने के लिए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आज भाजपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता की।

प्रेस वार्ता के दौरान सुबोध उनियाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शुरुआत से ही इसकी जांच महिला पुलिस अधिकारी की अध्यक्षता वाली एसआईटी को सौंपी गई थी, ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने बताया कि जहां तक सीबीआई जांच की मांग का सवाल है, उस पर स्वयं न्यायालय ने एसआईटी की जांच पर संतोष जताया है। ऐसे में विपक्ष द्वारा बार-बार जांच को लेकर सवाल उठाना केवल राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास है।

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि सरकार की प्राथमिकता शुरू से ही पीड़िता को न्याय दिलाना रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सजा दिलाई गई, वहीं यह भी सुनिश्चित किया गया कि आरोपियों को जमानत न मिल सके, इसके लिए न्यायालय में प्रभावी और मजबूत पैरवी की गई।

सुबोध उनियाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि संवेदनशील मामलों पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार किसी भी दबाव में आकर जांच प्रक्रिया से समझौता नहीं करेगी। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार कानून और न्याय के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!