Saturday, January 31, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून में कांग्रेस का पुलिस मुख्यालय कूच, किसान आत्महत्या को लेकर सरकार...

देहरादून में कांग्रेस का पुलिस मुख्यालय कूच, किसान आत्महत्या को लेकर सरकार पर बरसे कांग्रेसी

देहरादून में शुक्रवार को कांग्रेस ने किसान आत्महत्या के मामले को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुख्यालय कूच का ऐलान किया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए।

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस मुख्यालय से पहले ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जैसे ही कांग्रेस का जुलूस आगे बढ़ा, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उधम सिंह नगर में किसान की आत्महत्या से आक्रोशित नजर आए। उन्होंने इस घटना के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसके चलते वे आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा, कांग्रेस सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!