देहरादून।
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर आज जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपराष्ट्रपति की अगवानी की।
उपराष्ट्रपति के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा उत्तराखंड प्रवास के लिए शुभकामनाएं दीं। हवाई अड्डे परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की भी उपस्थिति रही।

अपने उत्तराखंड प्रवास के दौरान उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन विभिन्न शासकीय एवं सामाजिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
उपराष्ट्रपति का यह दौरा राज्य के विकास, सामाजिक सरोकारों और संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


