Monday, February 9, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में फरवरी के पहले सप्ताह तक मौसम रहेगा शुष्क, 9 फरवरी...

उत्तराखंड में फरवरी के पहले सप्ताह तक मौसम रहेगा शुष्क, 9 फरवरी से हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार

देहरादून।
उत्तराखंड में मौसम को लेकर ताज़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में फिलहाल मौसम का मिजाज ज़्यादातर शुष्क बना रहेगा। फरवरी के पहले सप्ताह में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 फरवरी के बाद अगले दो से तीन दिनों तक उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि 9 फरवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की मौसमीय सक्रियता देखने को मिल सकती है।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे अंदरूनी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

वहीं मैदानी जिलों की बात करें तो हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अन्य मैदानी और पर्वतीय जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोग मौसम अपडेट पर नज़र बनाए रखें, जबकि मैदानी इलाकों में कोहरे के चलते वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!