Thursday, February 19, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंड21 से महाराणा प्रताप में फुटबॉल का महा समर,सेना की टीम सहित...

21 से महाराणा प्रताप में फुटबॉल का महा समर,सेना की टीम सहित 16 टीमें करेंगी प्रतिभाग ।

देहरादून 19 फ़रवरी: फुटबॉल सिटी यानी की देहरादून में एक बार फिर फुटबॉल का रोमांच देखने को मिलने वाला है । उत्तराखंड के सबसे पुराने और प्रसिद्ध फुटबॉल टूर्नामेंट्स में शुमार अमर शहीद खड़क बहादुर बिष्ट मेमोरियल टूर्नमेंट के 56 वें सीजन का आग़ाज़ होने जा रहा है जिसमे सेना की 3 टीमों सहित देहरादून के विभिन्न फुटबॉल क्लब प्रतिभाग करेंगे । गुरुवार को खड़क बहादुर टूर्नामेंट समिति ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी अमर शहीद खड़क बहादुर बिष्ट मेमोरियल टूर्नमेंट का आयोजन पूर्व में गुरु राम राई इंटर कॉलेज नेहरुग्राम के मैदान में होता था लेकिन समय के साथ मैदान का प्रांगण कम होने के चलते और टूर्नामेंट के वृहद स्तर के चलते समिति ने फैसला किया है कि 56 वें सीजन का आयोजन 21 फ़रवरी से 3 मार्च तक देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के फुटबॉल मैदान में किया जाएगा ।
समिति के प्रबंधक सचिव आशीष शाही ने कहा इस बार टूर्नामेंट में विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ ही 31 और उपविजेता टीम को 21 हज़ार रुपए पुरस्कार धनराशि के रूप में प्रदान की जाएगी ।

**टीमें जो प्रतिभाग कर रही हैं **
वहीं समिति के सचिव पारस थापा ने बताया 56 वें अमर शहीद खड़क बहादुर बिष्ट मेमोरियल टूर्नमेंट में सेना की 5 जीआर,7 जीआर और 12 जीआर के साथी ही दून यूनाइटेड, दून वॉरियर्स, राजपुर एफसी, रायवाला एफसी, जी यू एफसी, हिमालयन एफसी, स्पोर्ट्स कॉलेज, बालाजी बॉयज, रायपुर इलेवन, थंडर बॉयज़,प्रेरणा एफसी और सिटी यंग्स सहित 16 टीमें प्रतिभाग करेंगी और सारे मैच नॉकआउट होंगे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!