
खटीमा : उत्तराखंड जो कभी शांत वादियों के लिए जाना जाता था वो अब जुर्म की दुनिया में भी नए कीर्तिमान गढ़ रहा है । राजधानी देहरादून में 16 दिनों में हुई 6 हत्याओं के बाद अब ऊधमसिंह नगर से 65 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या की ख़बर आयी है ,बुधवार को खटीमा के देवभूमि कॉलोनी में एक 65 वर्षीय महिला जानकी चंद्र का शव मिला । दरअसल जानकी चंद्र की हत्या का मामला तब प्रकाश में आया जब भारतीय सेना में तैनात उनके बेटे (जो फ़िलहाल पंजाब में तैनात है) ने उनसे फ़ोन पर संपर्क करा ,लेकिन बार बार संपर्क करने पर जानकी चंद्र ने कोई जवाब नहीं दिया बार बार फ़ोन का उत्तर ना मिलने से घबराकर उनके बेटे ने खटीमा के रिश्तेदारों से संपर्क कर माँ की जानकारी जुटने के लिए कहा लेकिन जब दो दिन बाद रिश्तेदार उनके आवास पर पहुंचे तो पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी , पुलिस पहुंची तो जानकी चंद्र अचेत अवस्था में मिली ।
खटीमा सीओ विमल रावत ने बताया प्रथमदृष्टिया महिला पर पीछे से लोहे की रॉड से हमले होने की बात सामने आई है जिसमे महिला को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मृत्यु हो गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । रावत ने बताया मामले की जाँच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है । कहा कि महिला के मकान पर किरायेदार भी रहते थे उनसे भी पूछताछ की जा रही है साथी मामले में सीसीटीवी फुटेज भी खँगाले जा रहे हैं और जल्द हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा ।

