Saturday, March 21, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडआगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए देहरादून पुलिस ने कसी...

आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए देहरादून पुलिस ने कसी कमर

देहरादून।

नवरात्र और ईद जैसे आगामी प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल सम्पन्न कराने के लिए देहरादून पुलिस ने कमर कस ली है। त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इसी क्रम में एसएसपी देहरादून ने सर्वधर्म के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने सभी से आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही कहा कि त्योहारों को मिल-जुलकर और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना सभी की साझा जिम्मेदारी है।

एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे जनपद को 3 सुपर जोन, 6 जोन और 17 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पुलिस की विशेष नजर बनी हुई है। भ्रामक खबरें फैलाने, विवादित पोस्ट करने या सोशल मीडिया के माध्यम से वैमनस्यता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और अफवाहों से दूर रहें।

देहरादून पुलिस ने आमजन से अनुरोध किया है कि वे अपने परिवार के साथ त्योहारों को हर्षोल्लास और शांति के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। प्रशासन का कहना है कि सभी के सहयोग से ही त्योहारों को सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण और उल्लासपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!