Thursday, May 7, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून में बढ़ते अपराध और हत्याओं के खिलाफ गांधी पार्क में आज...

देहरादून में बढ़ते अपराध और हत्याओं के खिलाफ गांधी पार्क में आज होगा विरोध प्रदर्शन

देहरादून। राजधानी देहरादून में लगातार बढ़ते अपराध और हत्याओं की घटनाओं को लेकर जनआक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी के विरोध में शनिवार, 4 अप्रैल 2026 को शाम 5:00 बजे गांधी पार्क, देहरादून में एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

आयोजकों की ओर से आमजन, सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। उनका कहना है कि राजधानी में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं और हत्या के मामले कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

विरोध प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन और पुलिस व्यवस्था का ध्यान शहर में बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था की ओर आकर्षित किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो आम लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल और गहरा सकता है।

गांधी पार्क में होने वाले इस प्रदर्शन को लेकर शहर में चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि इसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी देखने को मिल सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!