Wednesday, April 8, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडअल्मोड़ाअल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय में लेखाकार 15 हजार की रिश्वत लेते...

अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय में लेखाकार 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के विकास खंड लमगड़ा स्थित ब्लॉक कार्यालय में नियुक्त लेखाकार हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम द्वारा बुधवार, 08 अप्रैल 2026 को नियमानुसार की गई।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान को शिकायत दी थी कि उसके स्वीकृत 3,00,000 रुपये के शौचालय निर्माण कार्य के टेंडर से संबंधित एफडीआर रिलीज कराने के बदले ब्लॉक कार्यालय लमगड़ा में तैनात लेखाकार हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट द्वारा पैसों की मांग की जा रही है।

शिकायत की पुष्टि होने के बाद सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। टीम ने आज ब्लॉक कार्यालय लमगड़ा में आरोपी को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट पुत्र श्री बहादुर सिंह बिष्ट के रूप में हुई है। वह वर्तमान में विकास खंड लमगड़ा में लेखाकार के पद पर तैनात है। आरोपी का निवास मोहल्ला बांसमीड़ा, नजदीक नंदा देवी मंदिर, चीनाखान, अल्मोड़ा बताया गया है।

सतर्कता अधिष्ठान की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग की यह कार्रवाई एक बड़ा संदेश मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!