
उत्तराखंड, देहरादून : देहरादून शहर में बढ़ते अवैध नशा कारोबार एवं स्पा सेंटर की आड़ में संचालित हो रही संदिग्ध एवं गैरकानूनी गतिविधियों के विरोध में डालनवाला एससी मोर्चा एवं युवा मोर्चा केदारनगर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में एक ज्ञापन सौंपा गया।
यह ज्ञापन , सी.ओ. सिटी, देहरादून को सौंपा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व इशांत चंचल (मंडल अध्यक्ष, डालनवाला एससी मोर्चा) एवं अमित धानिक (मंडल अध्यक्ष, केदारपुर युवा मोर्चा) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कार्तिक चंचल, सोनू कुमार, सोहन बुटोला, आयुष सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दोनों मंडल अध्यक्ष ने कहा कि नशे का बढ़ता प्रभाव युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। साथ ही, कुछ स्पा सेंटरों की आड़ में चल रही अवैध गतिविधियों से समाज का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस विषय में तत्काल संज्ञान लेते हुए सख्त कदम उठाने की अपील की।
ज्ञापन में यह मांग की गई कि:
- संदिग्ध स्थानों की तत्काल जांच की जाए
- अवैध नशा बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई हो
- क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए
- इस प्रकार की गतिविधियों पर स्थायी रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जाए
संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो जनहित में आगे भी आंदोलन किया जाएगा।

