Thursday, April 9, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडकिच्छा में 12 हजार रुपये रिश्वत लेते ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे...

किच्छा में 12 हजार रुपये रिश्वत लेते ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे रंगे हाथ गिरफ्तार

किच्छा/हल्द्वानी। सतर्कता विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उद्यान विभाग के एक अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उद्यान सचल दल केन्द्र, किच्छा में तैनात ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे को शिकायतकर्ता से 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए ट्रैप टीम ने उसके कार्यालय से धर दबोचा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसने ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से उनके निजी आम के पेड़ खरीदे थे, जिन्हें काटने के लिए उद्यान विभाग से नियमानुसार अनुमति लेना आवश्यक था।

आरोप है कि उद्यान विभाग के ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे द्वारा कुल 16 आम के पेड़ों की कटाई की अनुमति देने के बदले शिकायतकर्ता से 12,000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायत की जांच के बाद लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद थाना सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान के निर्देश पर तत्काल एक ट्रैप टीम का गठन किया गया।

सतर्कता टीम ने 09 अप्रैल 2026 को योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए उद्यान सचल दल केन्द्र, किच्छा में तैनात ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे पुत्र श्री बची राम पाण्डे को शिकायतकर्ता से 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शक्ति विहार तल्ली हल्द्वानी, तीन पानी के पास, पुरानी आईटीआई के निकट निवासी के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद सतर्कता विभाग आरोपी से पूछताछ कर रहा है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता विभाग के सख्त रुख का स्पष्ट संदेश गया है। साथ ही आम जनता से भी अपील की जा रही है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो उसकी शिकायत तत्काल टोल फ्री नंबर 1064 पर दर्ज कराएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!