Sunday, April 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडनारायण सेवा धाम मानव सेवा का नायाब उदाहरण, 20 वर्षों से असहाय...

नारायण सेवा धाम मानव सेवा का नायाब उदाहरण, 20 वर्षों से असहाय लोगों को खिला रहा है मुफ्त भोजन ।

देहरादून : आज के दौरा में जहाँ हर कोई पैंसों और सम्पत्ति अर्जित करने की होड़ में लगा है वहीं कुछ लोग ऐसी भी हैं जो मानवता की सेवा में जीवन समर्पित कर चुके हैं और मानवता को आज भी जीवित रखे हुए हैं । ऐसी ही कहानी है देहरादून के एसके पेटवाल की जो कभी सरकारी नौकरी किया करते थे और सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने अपना जीवन मानवता के लिए समर्पित कर दिया , दरअसल एसके पेटवाल देहरादून के शास्त्री नगर में नारायण सेवा संस्थान संचालित करते हैं और लगभग 30 वर्षों से असहाय,निर्धन लोगों के लिए निस्वार्थ कार्य कर रहे हैं । पेटवाल बता ते हैं वे सरकारी नौकरी में रहते हुए 1982 से सत्य साईं बाबा समिति से जुड़े और यहीं से प्रेरित होकर उनके अंदर मानवता के लिए कार्य करने की अभिलाषा उत्पन्न हुई और सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने अपना जीवन मानवता के लिए समर्पित किया है । पेटवाल ने बताया वे देहरादून में पिछले 20 वर्षों से नारायण सेवा संस्थान संचालित कर रहे हैं जिसमें हर रविवार को असहाय , ज़रूरतमंद और गरीब लोगों को नि शुल्क भोजन कराते हैं। एस के पेटवाल ने बताया मानवता के इस पुनीत कार्य के अलावा पर्यावरण संरक्षण और शुद्ध वातावरण के मद्देनज़र उन्होंने नारायण सेवा धाम देहरादून में क़दम, रूद्राक्ष और वैजयंतीमाला जैसे दुर्लभ औषधीय पेड़ पौधे भी उन्होंने धाम में लगाए हैं ।
साथ ही एसके पेटवाल ने बताया मानवता के इस पुनीत कार्य में कई लोग उनके साथ जुड़े हैं जो निःस्वार्थ सेवा भाव के साथ सेवानिवृत्त होने के बाद तन मन धन से मानवता के पुनित कार्य में जीवन समर्पित कर चुके हैं ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!