
देहरादून : देश में अंग्रेज़ों के जमाने के छावनी कैंटोनमेंट बोर्ड की नामों को बदलने की तैयारी चल रही है, उत्तराखंड में भी कई कैंटोनमेंट छावनी के नाम बदलने की प्रक्रिया तेज चल रही है । मंगलवार को छावनी परिषद की बोर्ड बैठक में क्लेमेंटाउन कैंट का नाम बदलकर शौर्य नगर रखने पर सहमति बनी है ,इस दौरान बैठक प्रस्ताव पारित कर नए नाम के प्रस्ताव को मध्य कमान को भेज दिया गया है ।
बोर्ड बैठक में कैंट परिषद के तीन नए नाम दून वैली,शिवालिक नगर और शौर्य नगर पर चर्चा हुई जिसमे सैन्य पृष्ठभूमि और क्षेत्र की छावनी पहचान को ध्यान में रखते हुए शौर्य नगर पर मुहर लगी है ।
वहीं बोर्ड में प्रस्ताव पारित होने के बाद मध्य कमान को भेजा गया है और वहाँ से मंज़ूरी मिलने के बाद अंतिम स्वीकृति के लिए केंद्र को भेजा जाएगा ।
केंद्र की मोहर लगते ही क्लेमेंटाउन कैंट का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर शौर्य नगर हो जाएगा ।
छावनी परिषद के अधिकारियों के मुताबिक़ ये प्रक्रिया पूरे देश में गतिमान है जिसके तहत ब्रिटिशकालीन नामों को बदलकर भारतीय और सैन्य परंपराओं से जुड़े नाम दिए जा रहे हैं ।
साथ ही लैंसिडाउन कैंट का नाम भी बदलकर कर 1962 भारत चीन युद्ध के हीरो रहे राइफलमैन जसवंत सिंह रावत के नाम पर जसवंत गढ़ रखने की तैयारी है ।

