देहरादून 1 मई- केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन व्यवस्था को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। तीर्थ पुरोहितों ने इस व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए साफ कहा है कि बाबा के दरबार में सभी श्रद्धालु बराबर हैं और किसी भी तरह की विशेष सुविधा आस्था के साथ भेदभाव है।पुरोहितों का कहना है कि वीआईपी कल्चर के कारण आम श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में इंतजार करना पड़ता है, जबकि कुछ लोगों को सीधे दर्शन कराए जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस व्यवस्था को खत्म कर सभी के लिए समान दर्शन प्रणाली लागू की जाए।
वहीं, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि धाम में किसी तरह का वीआईपी दर्शन नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि बाबा केदार अपने सभी भक्तों को समान रूप से दर्शन दे रहे हैं और इस मुद्दे को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।
VIP दर्शन पर तीर्थ पुरोहितों का विरोध, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने VIP दर्शन के आरोपों को किया ख़ारिज
https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

