
देहरादून – उत्तराखंड में साहसिक खेलों को नई ऊँचाई मिलने जा रही है अब देहरादून में एक छत के नीचे एडवेंचर स्पोर्ट्स के सारे उपकरण प्रदेश के जुनूनी एडवेंचर खिलाड़ियों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं ।देहरादून में एडवेंट्रा स्पोर्ट्स ने भारत का अपना पहला स्टोर लाँच किया है । एडवेंट्रा के फाउंडर मेंबर्स का दावा है कि यह पहला इंडियन स्पोर्ट्स कंपनी है जो हाइकिंग, ट्रैकिंग, कैंपिंग, रिवर राफ्टिंग, बाइकिंग और माउंटेनियरिंग से संबंधित विभिन्न आधुनिक उपकरण किफायती क़ीमत पर बेहतर क्वालिटी के साथ उपलब्ध कराती है । साथ ही ऐसा इंडियन स्पोर्ट्स ब्रांड है जो भारतीय लोगो के हिसाब से अपने स्पोर्ट्स गियर तैयार करता है । इसमें ट्रैकिंग बैग, टेंट, स्लीपिंग बैग, हेलमेट, जैकेट, क्लाइम्बिंग गियर, एडवेंचर शूज और सुरक्षा उपकरण प्रमुख रूप से शामिल हैं। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय वायुसेना के रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन आर सी त्रिपाठी पहुँचे जिन्होंने ने एडवेंट्रा स्पोर्ट्स के फ़ाउंडिंग मेंबर्स को बधाई दी उन्होंने ने कहा की उत्तराखंड तो वैसे भी साहसिक खेलों और साहसिक पर्यटन के लिए जाना जाता है और यहाँ पहला एडवेंट्रा स्पोर्ट्स का आउटलेट खुलने से उत्तरारखंड के साहसिक खेलों के साथ ही साहसिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा । उद्घाटन अवसर पर आयोजकों ने कहा कि उत्तराखंड एडवेंचर टूरिज्म का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है और युवाओं में आउटडोर गतिविधियों के प्रति तेजी से रुचि बढ़ रही है। ऐसे में गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित एडवेंचर गियर की उपलब्धता बेहद जरूरी है। शोरूम का उद्देश्य स्थानीय युवाओं और पर्यटकों को एक ही स्थान पर विश्वसनीय एडवेंचर उपकरण उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के दौरान एडवेंचर गतिविधियों से जुड़े विशेषज्ञों ने सुरक्षित ट्रैकिंग और जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उपस्थित लोगों को एडवेंचर गियर के उपयोग और सुरक्षा मानकों की भी जानकारी दी गई। इस दौरान कई एडवेंचर क्लबों और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भाग लेकर इस पहल की सराहना की।


