
देहरादून। मदर्स डे के अवसर पर Malabar Gold & Diamonds के देहरादून शोरूम में विशेष ज्वैलरी कलेक्शन “ब्राइडल ज्वैलरी” लॉन्च किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्राहकों, महिलाओं और ज्वैलरी प्रेमियों ने शोरूम पहुंचकर नए कलेक्शन को सराहा।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि यह नया कलेक्शन मातृत्व, स्नेह और आधुनिक डिजाइन का अनूठा संगम है। ज्वैलरी कलेक्शन को खासतौर पर मदर्स डे को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें आकर्षक डिजाइन, हल्के वजन और ट्रेंडी स्टाइल को प्राथमिकता दी गई है।लॉन्चिंग समारोह में ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर और आकर्षक योजनाओं की भी घोषणा की गई। महिलाओं ने नए डिजाइन की ज्वैलरी में खास रुचि दिखाई और इसे मदर्स डे के लिए एक शानदार उपहार बताया।
कंपनी प्रबंधन ने कहा कि मदर्स डे सिर्फ एक उत्सव नहीं बल्कि मां के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त करने का अवसर है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए यह विशेष कलेक्शन पेश किया गया है।कार्यक्रम के दौरान शोरूम को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और ग्राहकों के लिए विशेष स्वागत व्यवस्था भी की गई।


