Tuesday, May 19, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडभगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दिल्ली में जुटेगा देश भर...

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दिल्ली में जुटेगा देश भर का जनजातीय समाज

देहरादून।देहरादून प्रेस क्लब में जनजाति सुरक्षा मंच द्वारा महान जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी 24 मई 2026 को नई दिल्ली के लाल किला मैदान में एक भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भगवान बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता, संस्कृति और जनजातीय चेतना के प्रतीक रहे हैं।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देश भर की 500 से अधिक जनजातियों के लगभग डेढ़ लाख प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है, जिसमें उत्तराखंड की पांच प्रमुख जनजातियों के भी करीब 2000 प्रतिनिधि भाग लेंगे और इस आयोजन का मुख्य आकर्षण एक भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा होगी, जिसमें विभिन्न राज्यों के जनजातीय लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा, लोक परंपराओं और संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली के पांच अलग-अलग स्थानों से शुरू होकर यह शोभायात्रा लाल किला मैदान में जुटेगी। इसके बाद होने वाली विशाल जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम जनजातीय समाज को एक राष्ट्रीय मंच पर जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है, जो राष्ट्रीय एकता को मजबूत करेगा। इस दौरान संयोजक भारत सिंह रावत और जनजाति सुरक्षा मंच के आनंद ने भी अपनी बात रखी।

बाइट – भारत सिंह रावत संयोजक
बाइट – आनंद जी जनजाति सुरक्षा मंच

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!