Wednesday, May 20, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा टला: योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास...

ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा टला: योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास उज्जैन एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे

ऋषिकेश में शुक्रवार रात एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया, जब योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास उज्जैन एक्सप्रेस के तीन डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। यह हादसा खांड गांव क्षेत्र में रात करीब 9:30 बजे हुआ। राहत की बात यह रही कि उस समय ट्रेन में कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा ट्रेन के मेंटेनेंस कार्य के दौरान हुआ। रेलवे सूत्रों के मुताबिक ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि घटना के सही कारणों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

स्थानीय लोगों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि पूरी ट्रेन की मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं हादसे के करीब ढाई घंटे बाद तक रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी भी देखी गई।

स्थिति को संभालने के लिए जीआरपी जवानों ने मोर्चा संभाला और ट्रैक के आसपास जमा भीड़ को हटाया। हादसे के चलते कुछ समय तक रेलवे ट्रैक पर गतिविधियां प्रभावित रहीं।

रेलवे विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग तेज कर दी है, ताकि हादसे की वास्तविक वजह सामने आ सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!