Friday, May 22, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडभू-माफिया साथी समेत गिरफ्तार, SSP ने किया बड़ा खुलासा

भू-माफिया साथी समेत गिरफ्तार, SSP ने किया बड़ा खुलासा

देहरादून

देहरादून पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की जमीन ठगी में शामिल एक शातिर भू-माफिया और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मुख्य आरोपी प्रदीप सकलानी और उसका साथी अजय सजवाण बेहद शातिर अपराधी हैं। दोनों का मुख्य निशाना पहाड़ के भोले-भाले लोग, खासकर फौजी और दूसरे राज्यों में रह रहे उत्तराखंड मूल के लोग होते थे। आरोपी खुद को पहाड़ी बताकर लोगों का भरोसा जीतते थे और फिर किसी अन्य व्यक्ति की जमीन को अपनी या परिचित की बताकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर मोटी रकम ऐंठ लेते थे।

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब अक्टूबर 2025 में विक्रम सिंह नामक व्यक्ति ने थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि आरोपियों ने मालदेवता क्षेत्र में जमीन दिखाकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनसे 30 लाख रुपये की ठगी की।

इसके बाद रायपुर थाना पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 21 मई 2026 को डालनवाला क्षेत्र के एकता विहार से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी उस समय एक अन्य प्रॉपर्टी डील की फिराक में थे।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी प्रदीप सकलानी के खिलाफ देहरादून के विभिन्न थानों में 27 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा नेहरू कॉलोनी और वसंत विहार थाने में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।

पुलिस ने यह भी बताया कि प्रदीप सकलानी थाना नेहरू कॉलोनी में दर्ज 3 करोड़ रुपये से अधिक के जमीन घोटाले में भी वांछित चल रहा था। साथ ही उसके खिलाफ चेक बाउंस (NI Act) के दो दर्जन से ज्यादा मामले विभिन्न न्यायालयों में लंबित हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!