देहरादून : अन्ना हजारे का ऐतिहासिक लोकपाल आंदोलन कौन भूल सकता है जिसने भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ पूरे देश को एक जुट कर दिया था , एक बार फिर देश में भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ अन्ना हजारे का नया संघठन राष्ट्रीय लोक आंदोलन नए सिरे और नए लोगो को जोड़ते हुए देश में आंदोलन करने जा रहे हैं । शनिवार को देहरादून में राष्ट्रीय लोक आंदोलन की बैठक हुए जिसमे प्रदेश के तमाम संगठन से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया । बैठक के उपरांत राष्ट्रीय लोक आंदोलन की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष कल्पना ईनामदार ने कहा उत्तराखंड समेत पूरे देश में एक बार फिर अन्ना हज़ारे के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ संगठन लड़ाई लड़ने जा रहा है और इसी कड़ी में आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बैठक हुई जिसमें कई संगठनों ने राष्ट्रीय लोक आंदोलन की विचारधारा पर सहमति जतायी है, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जल्द नई कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा जिसमें जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर हर गाँव में राष्ट्रीय लोक आंदोलन संगठन का अध्यक्ष बनाया जाएगा और संगठन की विचारधारा को
देश के गाँव गाँव तक पहुंचाया जाएगा । साथ ही राष्ट्रीय लोक आंदोलन की कोर कमेटी के सदस्य भोपाल सिंह चौधरी ने कहा जल्द प्रदेश में एक बैठक और की जाएगी जिसमें राष्ट्रीय लोक आंदोलन से जुड़ने वाले सभी संगठनों के लोगों को राष्ट्रीय लोक आंदोलन की कार्यकारिणी में जगह दी जाएगी और यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसे लोगों को जगह दी जाए जो भविष्य में सामाजिक मुद्दों पर काम कर सके ।
बाइट – कल्पना इनामदार, कार्याध्यक्ष, राष्ट्रीय लोक आंदोलन संगठन
बाइट – भोपाल सिंह चौधरी, सदस्य, राष्ट्रीय लोक आंदोलन कोर कमेटी

