Monday, May 25, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडतीर्थयात्रियों के लिए दवाई और खाद्य पदार्थों की समुचित व्यवस्था

तीर्थयात्रियों के लिए दवाई और खाद्य पदार्थों की समुचित व्यवस्था

देहरादून

देवभूमि उत्तराखंड में आस्था का सैलाब थमने का नाम नहीं ले रहा। चारधाम यात्रा के 35वें दिन तक 20 लाख 76 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इस भीड़ को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग अलर्ट पर है। विभाग के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने साफ निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग और धामों पर खाने-पीने की चीजों में मिलावट न होने पाए और दवाइयों की कोई कमी नहीं होगी। विभाग की टीमें लगातार जांच कर रही हैं ताकि हर यात्री को शुद्ध खाना और समय पर दवा मिले। स्कूल-कॉलेज की छुट्टियां पड़ चुकी हैं, तो अगले दिनों में संख्या और बढ़ेगी। सरकार का एक ही फोकस है कि सुरक्षित यात्रा, संतुष्ट यात्री और जो भी उत्तराखंड आए वह यहां से एक अच्छा संदेश लेकर वापस जाएं।

बाइट- ताजबर सिंह जग्गी, अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा विभाग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!