देहरादून
देहरादून के जो नियुक्त जिलाधिकारी आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट में अपना चार्ज संभाल लिया है। डीएम आशीष चौहान ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में चार धाम यात्रा को व्यवस्थित करना है क्योंकि ऋषिकेश यात्रा का ट्रांजिट प्वाइंट है इसके अलावा विकास नगर और हरबर्टपुर का एरिया भी चार धाम यात्रा का एक विशेष प्वाइंट है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में मानसून सीजन के दौरान कई तरह की परेशानी होती है और आपदा जैसे हालात से निपटना भी एक गंभीर समस्या है उसके लिए पहले से तैयार रहना होगा। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सभी समस्याओं का त्वरित और स्थानीय स्तर पर ही निदान किया जाए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत ही जनता की सभी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करना भी प्राथमिकता है।
बाइट- आशीष चौहान, डीएम देहरादून

