देहरादून – उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने चरम पर है और इसके साथ ही प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ का असर अब देहरादून और ऋषिकेश जैसे प्रमुख प्रवेश द्वारों पर साफ दिखाई देने लगा है, जहां कई स्थानों पर लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए देहरादून प्रशासन ने विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है और विशेष प्रबंधन योजनाओं पर काम किया जा रहा है।इस संबंध में देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि पीक सीजन के दौरान लगातार तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सबसे बड़ी चुनौती ट्रैफिक प्रबंधन की है, जिसके लिए पुलिस और प्रशासन स्तर पर विस्तृत योजना पहले से तैयार की गई है।जिलाधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक दबाव को देखते हुए प्लान-ए और प्लान-बी जैसे वैकल्पिक डायवर्जन प्लान तैयार किए गए हैं। परिस्थितियों के अनुसार इन योजनाओं को लागू किया जाता है ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और यात्रियों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े।
बाइट : डॉ आशीष चौहान, डीएम देहरादून

