Friday, May 29, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडबीजेपी-राष्ट्रीय-अध्यक्ष-विधायक-सांसद-बैठक

बीजेपी-राष्ट्रीय-अध्यक्ष-विधायक-सांसद-बैठक

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे का शुक्रवार को दूसरा दिन रहा। सुबह से ही बैठकों का दौर जारी रहा, जिसमें पहली बैठक पार्टी के विधायकों और सांसदों के साथ आयोजित की गई। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करने और संगठन को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सभी विधायकों और सांसदों को चुनावी तैयारियों में अभी से जुटने के निर्देश दिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के अब तक के कार्यों की समीक्षा करते हुए क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों और जनता के बीच उनकी सक्रियता पर भी चर्चा की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी विधायकों और सांसदों को अपने-अपने क्षेत्रों से 100 बुद्धिजीवी लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिन विधानसभा सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था, वहां सांसदों को विशेष फोकस करने को कहा गया है।

बैठक में बूथ मैनेजमेंट को चुनावी जीत की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों को सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने और जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

इसके अलावा विधायकों और सांसदों को गांवों में प्रवास करने, स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि पिछले 10 वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों तथा विधायकों की उपलब्धियों को लेकर एक विशेष बुकलेट तैयार कर घर-घर तक पहुंचाई जाएगी।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में किए गए कार्यों और उपलब्धियों को भी जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति तैयार की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!