देहरादून : गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग के साथ स्थाई राजधानी गैरसैंण समिति लंबे समय से आंदोलनरत है और पिछले 83 दिनों से देहरादून एकता विहार धरना स्थल पर कार्मिक अनशन कर रही है ।
समिति के संयोजक और पूर्व IAS अधिकारी विनोद प्रसाद रतूड़ी ने बताया समिति पिछले कई वर्षों से गैरसैंण राजधानी की माँग के साथ आंदोलन कर रही है जिसमें क्षेत्रीय दलों के साथ ही कई सामाजिक संगठनों का ऑन को समर्थन प्राप्त है लेकिन सरकार उनकी माँगो को अनदेखा कर रही है इसलिए समिति ने निर्णय लिया है कि 31 मई से देहरादून सफल यात्रा शुरू की जाएगी जो गैरसैंण तक होगी और उसके बाद गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने के लिए गैरसैण में आमरण अनशन किया जाएगा ।
वहीं शुक्रवार को कार्मिक अनशन पर बैठे उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष वरुण चंदौला ने कहा देहरादून में बैठकर सरकार ,अफ़सर मनुष्य वन्यजीव संघर्ष और वनाग्नि जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ठोस फ़ैसला नहीं कर सकती हैं और गैरसैंण उत्तराखंड के बीचों-बीच स्थित है जहाँ से कुमाऊं मंडल के साथ ही गढ़वाल मंडल के सभी ज़िले समांतर दूरी पर है और पहाड़ की समस्याओं का निवारण पहाड़ से ही हो सकता है ।
बाइट – विनोद प्रसाद रतूड़ी , पूर्व आईएएस अधिकारी और संयोजक ,स्थाई राजधानी गैरसैंण समिति
बाइट – वरुण चंदोला, कोषाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ उत्तराखंड क्रांति दल

