
देहरादून।मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ मिशन और ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत देहरादून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पटेलनगर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ब्रह्मपुरी कालाग्राउंड के पास से एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से 5 किलो 992 ग्राम अवैध गांजाबरामद हुआ है।
आरोपी महिला की पहचान **निर्मला (40 वर्ष)निवासी ब्रह्मपुरी, पटेलनगर के रूप में हुई है। आरोपी महिला के खिलाफ कोतवाली पटेलनगर में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी महिला ने खुलासा किया कि वह इस गांजे को बिहार से लेकर आई थी। वह इसे सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों और स्थानीय नशेड़ियों को बेचने की फिराक में थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का पति धर्मेंद्र साहनी भी पहले अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।

