Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडराहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे पर कर्नल अजय कोठियाल ने किए सवाल।...

राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे पर कर्नल अजय कोठियाल ने किए सवाल। बोले सेना से सबूत मांगनेवाले पूर्व सैनिक से संवाद करने आ रहे हैं ।

देहरादून : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं जिसमे राहुल गांधी पौड़ी गढ़वाल में पूर्व सैनिक सम्मेलन में सम्मिलित होंगे और पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे । वहीं दूसरी तरफ़ राहुल गांधी के पौड़ी दौरे को लेकर सियासत भी गरमा गई है । भाजपा नेता और उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल ने राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को चुनावी दौरा बताया है उन्होंने कहा पौड़ी उत्तराखंड कि वो भूमि है जिसने देश की सेना को बिपिन रावत जैसे जांबाज अफ़सर दिए हैं और राहुल गांधी ने कई बार सेना के शौर्य पर प्रश्नचिन्ह लगाए हैं और अब पौड़ी में सैनिक संवाद के ज़रिए पूर्व सैनिकों को बरगलाने का काम राहुल गांधी करने वाले हैं | कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि उम्मीद है राहुल गांधी पूर्व फौजियों को बरगलाने के बजाई उत्तराखंड कांग्रेस की अंतर्कलह को खत्म करेंगे ।

बाइट – कर्नल अजय कोठियाल, अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!