देहरादून- उत्तराखंड में मानसून की बारिश आने को अभी करीब एक माह का समय बाकी है लेकिन प्री मानसून की झमाझम बारिश फिलहाल देखने को मिल रही है, बीती देर शाम भी देहरादून समेत कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जिसके चलते दोपहर की तपती गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, बारिश का यह दौर आज सुबह भी जारी रहा। वहीं मौसम विभाग ने आज 5 जून के लिए उत्तराखंड में ऑरेंज और येलो अलर्ट दिया है, जिसमें तेज हवाओं के साथ ही बिजली गिरने ओर बारिश की संभावना जताई गई है। जहां पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की मध्यम के साथ ही देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं पर भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है। हालांकि कल यानी 6 जून को इसमें कुछ कमी दर्ज की जा सकती है जिसके लिए मौसम का बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने का येलो अलर्ट दिया गया है।
बाइट : डॉ सीएस तोमर, निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून

