
देहरादून -देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड का आज भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि एवं रिव्यूइंग ऑफिसर के रूप में शामिल हुई हैं। राष्ट्रपति ने परेड की सलामी ली और मार्चिंग टुकड़ियों का निरीक्षण किया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी आईएमए पहुंचकर समारोह में शामिल हुए। IMA की यह पासिंग आउट परेड कई मायनों में ऐतिहासिक रही। भारतीय सैन्य अकादमी के इतिहास में पहली बार 9 महिला कैडेट्स अधिकारी के रूप में कमीशन ली। महिला कैडेट्स ने पुरुष कैडेट्स के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कदमताल करते हुए परेड में हिस्सा भी लिया। 158वीं पासिंग आउट परेड में कुल 515 कैडेट्स पास आउट हुए, जिनमें 481 भारतीय कैडेट्स और 16 मित्र देशों के 34 कैडेट्स शामिल रहे।


