
देहरादून : देहरादून के बुड्ढी गाँव में सोहेल नाम की एक वक़ील को गोली मारने की ख़बर सामने आ रही है, शुरुआती जानकारी के अनुसार पेशे से वक़ील सोहेल को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारी जिसके बाद सोहैल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई हालाँकि देर रात ख़बर लिखे जाने तक मौत की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई थी । बुड्ढी गाँव में गोलीबारी की घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी है । वही गोलीबारी की ख़बर मिलने के बाद मुस्लिम संगठनों ने देर रात हाईवे जाम कर दिया ।
फ़िलहाल मौक़े पर पुलिस बल की तैनाती की गई ।


