देहरादून: नागरिक सुविधाओं को और तेज व प्रभावी बनाने के लिए देहरादून नगर निगम ने क्विक रिस्पॉन्स टीम का गठन कर दिया है।
शहरी विकास एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैडा ने शुक्रवार को पांच वाहनों को हरी झंडी दिखाकर टीम का उद्घाटन किया। इस मौके पर मेयर सौरभ थपलियाल, नगर आयुक्त आलोक पाण्डेय, पार्षद व निगम अधिकारी मौजूद रहे।
मंत्री कैडा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश को ग्रीन-क्लीन बनाने की दिशा में लगातार काम हो रहा है। नई टीम विशेष रूप से शादी समारोहों सहित अन्य आयोजनों में पहुंचकर वहां उत्पन्न कूड़े-कचरे को तुरंत उठाएगी और निर्धारित स्थान पर ले जाएगी, जिससे कचरा इकट्ठा होने से रोका जा सकेगा।
यह पहल शहर को स्वच्छ रखने और नागरिकों को त्वरित राहत देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
देहरादून नगर निगम की नई पहल, शुरू हुई ‘क्विक रिस्पॉन्स टीम’
https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

