एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, छह स्थानों पर सीलिंग

देहरादून, 22 अक्टूबर। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह स्थानों पर सीलिंग की। हरभजवाला, मेहुवाला माफी, चंद्रमणी रोड और राजपुर रोड पर हुई इस कार्रवाई में बिना स्वीकृति निर्माण और अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े मामले शामिल रहे।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर हुई कार्रवाई में हरभजवाला में छह दुकानें, मेहुवाला माफी में तीन निर्माण, चंद्रमणी रोड और राजपुर रोड पर एक-एक निर्माण सील किए गए। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि बिना स्वीकृत मानचित्र निर्माण और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने निर्माणकर्ताओं से निर्धारित नियमों का पालन करने और भवन निर्माण से पहले मानचित्र स्वीकृत कराने की अपील की।

