कालसी चकराता मार्ग पर चलती यूटिलिटी वाहन में लगी आग

देहरादून के कालसी-चकराता मार्ग पर गुरुवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब विकासनगर से साहिया जा रही एक यूटिलिटी वाहन में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि वाहन पर भारी मात्रा में परचून का सामान लदा हुआ था। जैसे ही गाड़ी चापनू के पास पहुंची, उसमें अचानक धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही क्षणो में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

चालक सहित वाहन में सवार सभी लोग समय रहते कूदकर बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि कोई जान हानि नही हुई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि वाहन और उसमें रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।

सूचना मिलने पर साहिया पुलिस मौके पर पहुंची और आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!