Tuesday, April 14, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड- देहरादून में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, 12 किलोमीटर लंबी मानव...

उत्तराखंड- देहरादून में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, 12 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला ने रचा इतिहास

देहरादून – उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। राज्यभर में लोगों ने मिलकर करीब 12 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। जगह-जगह पर लोगों ने हाथों में तिरंगा और बैनर लेकर प्रधानमंत्री के प्रति अपना समर्थन और प्रेम व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी जनता के इस अभूतपूर्व स्वागत को स्वीकार करते हुए हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उनके स्वागत में उमड़ी भीड़ और उत्साह ने पूरे वातावरण को ‘नमोमय’ बना दिया।

यह आयोजन न केवल उत्तराखंड की जनता के उत्साह को दर्शाता है, बल्कि प्रधानमंत्री के प्रति उनके विश्वास और लोकप्रियता का भी प्रतीक बनकर सामने आया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!