Wednesday, May 6, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून। नगर कोतवाली क्षेत्र के कांवली रोड पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक...

देहरादून। नगर कोतवाली क्षेत्र के कांवली रोड पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

देहरादून। नगर कोतवाली क्षेत्र के कांवली रोड पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने पैदल जा रहे मजदूर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार कांवली रोड निवासी सकल देव साहनी सुबह दिहाड़ी मजदूरी के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान रेत से भरे एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि शव क्षत-विक्षत हो गया।

घटना के बाद मौके पर परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। आक्रोशित लोगों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया और सड़क पर ही हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने वहां लगे पोस्टर और बैनर भी फाड़ दिए।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कांवली रोड पर सुबह के समय तेज रफ्तार डंपरों का आवागमन आम बात है, लेकिन पुलिस और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देते। लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है और चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई है।

सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस लोगों को समझाने में जुटी रही। नगर कोतवाली प्रभारी हरिओम चौहान ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और डंपर चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!