Wednesday, May 6, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडघर बैठे हो सकेगी राशन कार्ड की ई केवाईसी ,राज्य सरकार ने...

घर बैठे हो सकेगी राशन कार्ड की ई केवाईसी ,राज्य सरकार ने लॉच किया ऐप |

देहरादून : प्रदेश के 24 लाख राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी और सहज ख़बर है , जिन लोगों ने अब तक राशन कार्ड की केवाईसी नहीं की है वो अब घर बैठे राशन कार्ड की ई केवाईसी कर सकते हैं , दरअसल भारत सरकार ने पूरे देश में राशन कार्ड की ई केवाईसी करा रही है यानी कि प्रत्येक राशन कार्डधारक और उसके कार्ड में अंकित सभी सदस्यों का आधार कार्ड से राशन कार्ड का ई केवाईसी कराया जा रहा है यानी कि एक तरीक़े का सत्यापन भारत सरकार पूरे देश में कर रही है , खाद्य पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार राशन कार्ड में दर्ज परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है उत्तराखंड में भी पिछले कुछ महीनों से राशन कार्ड की ई केवाईसी का कार्य वृहद स्तर पर चल रहा है जिसके तहत राशन कार्डधारक और उसके कार्ड में अंकित परिवार के सभी सदस्य सरकारी राशन की दुकान में जाकर ई केवाईसी करा रहे हैं । अग्रवाल ने बताया कि देहरादून जिले में अबतक 9 लाख के करीब लोगों ने ई केवाईसी करा ली है लेकिन अभी कुछ ऐसे लोग भी है जो घर से राशन की दुकान तक पहुचने में असमर्थ है खासतौर पर बुजुर्ग, बीमार, दिव्यांग और ऐसे लोग जो किसी कारणवश घर से बाहर नहीं जा सकते, उन्हें काफी परेशानी हो रही थी।इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने एक विशेष मोबाइल ऐप तैयार किया है, जिसके जरिए लोग घर बैठे ही अपने पूरे परिवार की ई-केवाईसी आसानी से कर सकते हैं।अधिकारियों का कहना है कि इस सुविधा से उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी ।

उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी इस ऐप का नाम है mera e KYC
जिसका लिंक हम नीचे साझा कर रहे हैं

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nic.facialauth

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!