Wednesday, May 6, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडनगर निगम बधाई धनराशि फैसले पर अब स्थानीय किन्नरों का मिला समर्थन।

नगर निगम बधाई धनराशि फैसले पर अब स्थानीय किन्नरों का मिला समर्थन।

निगम की बोर्ड बैठक में 5100 की गई थी बधाई धनराशि

देहरादून – देहरादून में किन्नरों द्वार शुभअवसरों पर ली जाने वाली बधाई धनराशि को नगर निगम देहरादून की बोर्ड बैठक में अधिकतम 51,00 रुपए किया गया है इस फैसले को पूरे देहरादून के लोगो ने खूब सराहा है । यह फैसले वैसे तो शहर के सभी लोगों के हित में है लेकिन गरीब तबके के लोगों के लिए ये खासा राहत भरा है, हालाकि इस फैसले का विरोध करते हुए प्रदेश की राज्यमंत्री और किन्नर समाज की नेता रजनी रावत ने देहरादून निगम को फैसला वापस लेने की अपील की थी और वापिस ने लेने पर न्यायालय तक जाने की बात कही थी । दूसरी तरफ़ देहरादून किन्नर समाज का दूसरा यानी स्थानीय किन्नर समाज ने नगर निगम बोर्ड बैठक के फ़ैसले का स्वागत करते हुए इस फ़ैसले पर देहरादून के मेयर को धन्यवाद दिया । स्थानीय किन्नर करिश्मा राजपूत ने कहा कि 5100 की बधाई धनराशि न्याय संगत है और सभी को इसका स्वागत करना चाहिए ,शहर में हर व्यक्ति आर्थिक रूप से इतना मजबूत नहीं है कि वो किन्नरों को बधाई की एवज़ में मन चाहा धनराशि दे । इस दौरान अलीशा,निशा शर्मा ,अदिति चौहान के साथ ही सभी स्थानीय किन्नरों ने देहरादून नगर निगम के फ़ैसले की सराहना की ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!