Saturday, May 9, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून में इंजीनियर की अपहरण की कोशिश, लूटपाट और फिर मारने की...

देहरादून में इंजीनियर की अपहरण की कोशिश, लूटपाट और फिर मारने की नियत से फेंका पुल से नीचे ।

देहरादून : देहरादून में अपहरण की कोशिश ,लूटपाट और हत्या के प्रयास का एक सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है बता दें की 8 मई सुबह तड़के करीब 2:30 बजे जब एक इंजीनियर अपनी ड्यूटी पूरी कर सहस्रधारा IT पार्क से कांवली रोड अपने घर वापस वापस लौट रहा था तब स्कूटर पर बैठे दो अज्ञात व्यक्ति इंजीनियर आकाश कुमार को मदद के नाम पर गाड़ी पर बैठाकर ले जाते हैं और कई थाना चौकी क्षेत्रों से गुज़रते हुए युवक को डरा धमकाकर जामुन वाला के पुल पर ले जाते हैं वहाँ उससे लूटपाट मारपीट करते हैं और उसके बाद उसको पुल से नीचे फेंक देते हैं अपराधी यहीं नहीं रुकते हैं बल्कि वे ऊपर से भी उस पर पत्थर मारते हैं इस दौरान युवक ख़ुद को बचाता है और रात भर वहीं दर्द से कराता है । पीड़ित इंजीनियर ने के पिता विनोद कुमार ने बताया की सुबह जब मंदिर के पुजारी पुल के आस पास होते हैं तो युवक की आवाज़ सुनकर उसके पास पहुँचते हैं और सेना के जवानों की मदद से आकाश को वहाँ से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जाता है और जब पीड़ित के पिता प्रेम नगर थाना जाते हैं तो उनका आरोप है कि पुलिस पहले उन्हें सहस्रधारा IT पार्क पुलिस से संपर्क करने की बात कहकर उन्हें लौटा देती है . हालाँकि इस पूरे मामले में अब पुलिस सक्रिय होकर जाँच कर रही है,। वहीं दूसरी तरफ़ इस पूरे प्रकरण में पुलिस के ऑपरेशन प्रहार और रात की पुलिस गश्त की भी कहीं न कहीं पोल खोल दी है जिस तरीक़े से एक युवक को कई थाना क्षेत्रों से अपराधी जमुनवाला तक ले गए और फिर घटना को अंजाम दिया ये बड़े सवाल खड़े करती है । इस लूटपाट में अपराधियों ने पीड़ित से उसका आई फ़ोन भी लूट लिया था । फिलहाल पीड़ित इंजीनियर दून अस्पताल में भर्ती हैं और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं । अब देखना है की कबतक देहरादून पुलिस इस मामले में गिरफ्तारी करती है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!