देहरादून : उत्तराखंड में पिछले कुछ समय से जल जीवन मिशन के अंतर्गत आने वाले ठेकेदारों का भुगतान 90 फ़ीसदी कार्य पूर्ण होने के बावजूद भुगतान नहीं हो पाया , ठेकेदार जे जे एम कॉन्ट्रैक्टर संयुक्त मोर्चे के बैनर तले पिछले काफ़ी समय से भुगतान की माँग लगातार संस्थान और निगम के अधिकारियों से कर रहे हैं लेकिन अब तक उनकी माँगें पूरी नहीं हो पाई है । आज गाजे बाजे के साथ ठेकेदार अधिकारियों को जगाने के लिए पेयजल मुख्यालय देहरादून पहुँचे जहाँ उन्होंने अधिकारियों से माँग की कि जल्द से जल्द उनका भुगतान किया जाए , मोर्चे के प्रदेश संयोजक आनंद सिंह राणा ने कहा भुगतान न होने के चलते आज ठेकेदार और उससे जुड़े मज़दूर आत्महत्या करने को मजबूर हो गए हैं लेकिन सरकार और अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है , उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर सरकार भुगतान नहीं करेगी तब 2027 के चुनाव में ठेकेदार और संबंधित लोग मतदान के ज़रिए अपना जवाब देने का काम करेंगे ।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव जोशी ने कहा यदि ठेकेदारों को भुगतान नहीं होता है तो आंदोलन को तेज करते हुए उग्र किया जाएगा और जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी पेयजल योजनाओं के पानी को बंद करने का काम भी किया जाएगा ।
बाइट – आनंद सिंह राणा, प्रदेश संयोजक, जे जे एम कॉन्ट्रैक्टर संयुक्त मोर्चा
बाइट – धूर्व जोशी , प्रदेश अध्यक्ष, जे जे एम कॉन्ट्रैक्टर संयुक्त मोर्चा

