Wednesday, June 17, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडहेरिटेज क्रिकेट अकादमी ने दून स्टार्स को 50 रनों से हराया

हेरिटेज क्रिकेट अकादमी ने दून स्टार्स को 50 रनों से हराया

देहरादून, 17 जून 2026: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ दून के तत्वावधान में चल रही 1st अंडर-16 क्लब चैंपियनशिप 2026 के लीग मैच में हेरिटेज क्रिकेट अकादमी ने दून स्टार्स स्पोर्टिंग क्लब को 50 रनों से पराजित कर दिया।
हेरिटेज क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.5 ओवर में 196 रन बनाए। ओजस्वी मित्तल ने 74 रन और नैतिक भट्ट ने 51 रन की उपयोगी पारी खेली। दून स्टार्स की ओर से सार्थक बिजलवान और आध्या रावत ने 3-3 विकेट लिए।
जवाब में दून स्टार्स की टीम 35.5 ओवर में 146 रन पर सिमट गई। सिद्धार्थ राय ने 34 रन बनाए। हेरिटेज की ओर से आशुतोष ने 5 विकेट और आयुष भंडारी ने 4 विकेट लेकर मैच अपने पक्ष में किया।
इस जीत के साथ हेरिटेज क्रिकेट अकादमी ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत स्थिति बरकरार रखी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!