Admin
अंकित भंडारी हत्याकांड को लेकर महिला कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, रितु खंडूरी के आवास का घेराव
देहरादून।अंकित भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के नाम उजागर करने की मांग को लेकर उत्तराखंड महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता सोमवार को देहरादून स्थित यमुना कॉलोनी पहुंचीं, जहां उन्होंने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण के आवास का घेराव किया।
प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं...
देश के 57 शहरों में एक साथ हुई मैराथन, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए गई, किसना ज्वेलरी ब्रांड का सफल प्रयास
भारत की पहली ज्वेलरी ब्रांड-नेतृत्व वाली मैराथन, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) के लिए पंजीकृत
देहरादून में इस मैराथन का आयोजन पहली बार
देहरादून, 28 दिसंबर, 2025: भारत की पहली ज्वेलरी ब्रांड-नेतृत्व वाली मैराथन के रूप में किसना डायमंड मैराथन ने एक नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया है। हरि कृष्ण ग्रुप की अग्रणी ज्वेलरी ब्रांड किसना ने मुंबई में इस...
उनियाल क्रिकेट एकेडमी ने जीत के साथ किया अर्जुन शर्मा मेमोरियल टूर्नामेंट का आगाज
देहरादून: 4वें अर्जुन शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज आज उनियाल क्रिकेट एकेडमी और इंदिरा क्रिकेट एकेडमी के बीच खेले गए उद्घाटन मुकाबले के साथ हुआ। एक बेहद रोमांचक मैच में उनियाल क्रिकेट एकेडमी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए इंदिरा क्रिकेट एकेडमी को 34 रनों से शिकस्त दी।
मैच का लेखा-जोखा
उनियाल क्रिकेट एकेडमी की जीत के नायक...
आईसीएआर–आईआईएसडब्ल्यूसी में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत अपशिष्ट जल उपचार पर जागरूकता अभियान आयोजित
देहरादून।स्वच्छता पखवाड़ा 2025 (16 से 31 दिसंबर) के अंतर्गत आईसीएआर–भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान (आईसीएआर–आईआईएसडब्ल्यूसी), देहरादून द्वारा 26 दिसंबर 2025 को संस्थान परिसर में पर्यावरणीय स्वच्छता हेतु अपशिष्ट जल शोधन एवं पुनर्चक्रण विषय पर एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिकों, कर्मचारियों, प्रशिक्षु छात्रों एवं सॉयल कॉलोनी के निवासियों सहित कुल 45 प्रतिभागियों...
मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ के दोबाटा–मर्तोली मोटर मार्ग के लिए ₹84.12 लाख की स्वीकृति दी
पिथौरागढ़।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ के दोबाटा से मर्तोली तक 3.02 किलोमीटर लंबी मोटर सड़क के निर्माण के लिए ₹84.12 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से सीमांत क्षेत्र मर्तोली सहित आसपास के गांवों की वर्षों से लंबित मांग पूरी हो गई है।
इस सड़क के निर्माण से सीमांत गांव...
हिंदू युवा वाहिनी ने मनाया तुलसी पूजन एवं जिला पद ग्रहण समारोह
रोहित चौहान 'राजा भैया' बने देहरादून के जिला अध्यक्ष
देहरादून। आज जोगीवाला स्थित 'साथी वेडिंग पॉइंट' में हिंदू युवा वाहिनी द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन ने तुलसी पूजन के साथ-साथ जिला पद ग्रहण समारोह को अत्यंत उत्साह के साथ संपन्न किया।
कार्यक्रम में सर्वसम्मति से रोहित चौहान (राजा भैया) को हिंदू युवा वाहिनी, जिला...
भालू हमले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशील पहल, पीड़ितों से की बातचीत, दिव्या व दीपिका की बहादुरी को बताया गर्व का विषय
देहरादून।जनपद चमोली के विकास खण्ड पोखरी अंतर्गत विद्यालय परिसरों के समीप हुई भालू हमले की घटनाओं को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्यंत गंभीरता से संज्ञान में लिया है। मुख्यमंत्री ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए भालू हमले में घायल हुए छात्र से दूरभाष पर सीधी बातचीत की और उसका हालचाल जानकर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना...
एआई वीडियो विवाद: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दर्ज कराया मुकदमा, भाजपा सरकार पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
देहरादून।हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को मुस्लिम समुदाय का समर्थक और राज्य में मस्जिद निर्माण का पक्षधर दिखाया गया। वहीं उसी वीडियो में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवैध मस्जिद निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...
मिरचोड़, पौड़ी में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरे वाहन से SDRF ने शव किया बरामद
पौड़ी गढ़वाल जनपद के मिरचोड़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रविवार देर रात एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही SDRF उत्तराखंड पुलिस की टीम ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए खाई से शव को बरामद किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,...
सीएम धामी का औचक निरीक्षण: डालनवाला थानेदार अनुपस्थित, तत्काल लाइन हाजिर
देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित डालनवाला पुलिस स्टेशन का औचक निरीक्षण कर पुलिस महकमे में अनुशासन और जवाबदेही को लेकर सख़्त संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान थानेदार के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कानून व्यवस्था...











