Admin
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया वन्य जीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ, जनहानि पर मुआवजा 10 लाख रुपए
देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून जू में वन्य जीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में वन्य जीव हमले में जनहानि पर मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपए किया जाएगा।
सीएम धामी ने कहा कि वन्यजीव हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा हैं। मां...
भारी बारिश की संभावना
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है, जिसमें 3 व 4 अक्टूबर को कुछ जिलों में हल्की, मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं 5 अक्टूबर के बाद भारी बारिश की भी संभावना है। जिसको लेकर मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के चलते 5 अक्टूबर की रात से उत्तराखंड के...
यूपीएल (UPL) अपडेट: देहरादून वॉरियर्स ने टिहरी टाइटंस को 9 विकेट से हराया, बारिश के कारण यूएसएन इंडियंस और पिथौरागढ़ का मैच रद्द
देहरादून। पुरूष यूपीएल (उत्तराखंड प्रीमियर लीग) के रोमांचक मुकाबलों में गुरुवार को एक तरफ जहाँ देहरादून वॉरियर्स ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए टिहरी टाइटंस को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी, वहीं दूसरी ओर भारी बारिश के कारण यूएसएन इंडियंस और पिथौरागढ़ हरिकेंस के बीच होने वाला मुकाबला रद्द कर दिया गया।संस्कार रावत के तूफ़ान में उड़ी टिहरी टाइटंसराजीव...
उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025: अपराजेय नैनीताल टाइगर्स की लगातार चौथी जीत; फाइनल में जगह पक्की करने के करीब
देहरादून, 1 अक्टूबर 2025: पुरुष उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2025 में नैनीताल टाइगर्स का शानदार सफर जारी है। टीम ने बुधवार को देहरादून वॉरियर्स को 26 रनों से हराकर अपनी अपराजित लय को बरकरार रखा और लगातार चौथी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ, टाइगर्स आठ अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुँच गए हैं और टूर्नामेंट...
देहरादून में जय सिद्धार्थ अस्पताल: किफायती और उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का नया केंद्र
देहरादून, 1 अक्टूबर 2025: उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाले एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, देहरादून में जय सिद्धार्थ अस्पताल का आधिकारिक उद्घाटन हुआ है। आधुनिक तकनीकों और करुणामय देखभाल से सुसज्जित यह बहु-विशेषज्ञता वाला अस्पताल क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं में क्रांति लाने का वादा करता है। उद्घाटन नवमी पूजन के पावन अवसर पर हुआ,...
भारी भूस्खलन से चमोली क्षेत्र पूरी तरह बंद, लोगों में दहशत
चमोली (उत्तराखंड) — बारिश थम जाने के बावजूद पहाड़ों का टूटना जारी है और बुधवार को चमोली जिले के बिरही–निजमूला मोटर मार्ग पर एक विशाल भूस्खलन हुआ, जिससे क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि मलबा गिरने की घटना इतनी जबरदस्त थी कि पूरे क्षेत्र में धूल का गुबार छा गया। धूल...
पिथौरागढ़-मुनस्यारी और हल्द्वानी-अल्मोड़ा के लिए हेली सेवा शुरू, दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान योजना) के अंतर्गत पिथौरागढ़-मुनस्यारी-पिथौरागढ़ एवं हल्द्वानी-अल्मोड़ा-हल्द्वानी हवाई सेवाओं का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सेवाओं से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों के आम नागरिकों को सुगम परिवहन उपलब्ध होगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अल्मोड़ा और मुनस्यारी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत...
राहुल गांधी को धमकी के विरोध में देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन
देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भाजपा नेता द्वारा दी गई जान से मारने की धमकी के खिलाफ पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का रोष लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को देहरादून के गांधी पार्क में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने महात्मा...
देहरादून के पटेलनगर में उन्माद: नबी पर आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
देहरादून- बीते दिन देर शाम पटेलनगर क्षेत्र में एक आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के चलते बड़ा बवाल खड़ा हो गया। दरअसल, एक युवक द्वारा नबी पर धार्मिक भावनाएँ भड़काने वाली टिप्पणी की गई थी, जिसका स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और विवादित पोस्ट को सोशल मीडिया से हटवा...
देहरादून में युवक गिरफ्तार: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का तनाव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
देहरादून- सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी ने रविवार को देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा कर दिया। नबी के खिलाफ की गई टिप्पणी का स्क्रीनशॉट वायरल होने पर समुदाय विशेष के लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए। हालात बिगड़ते देख पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना...











