राहुल गांधी को धमकी के विरोध में देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भाजपा नेता द्वारा दी गई जान से मारने की धमकी के खिलाफ पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का रोष लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को देहरादून के गांधी पार्क में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया। धस्माना ने कहा कि इस देश में महात्मा गांधी ने हमेशा अहिंसा का रास्ता दिखाया था, लेकिन भाजपा हिंसा के जरिए राजनीति करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता द्वारा राहुल गांधी को मिली धमकी इसी मानसिकता का उदाहरण है।

धस्माना ने साफ कहा कि यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कांग्रेस पूरे देश में इसका विरोध करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!