Admin
उत्तराखंड एसटीएफ ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम का भंडाफोड़, झारखंड से मुख्य आरोपी गिरफ्तार
देहरादून: उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने साइबर अपराधियों के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो डिजिटल अरेस्ट स्कैम के तहत लोगों से लाखों रुपये ठग रहे थे। एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने झारखंड के पलामू जिले से इस स्कैम के मुख्य आरोपी दीपक कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया।
यह मामला तब सामने आया जब जी.एम.एस....
केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने प्रेस वार्ता में बजट के लक्ष्य साझा किए
देहरादून: भाजपा मुख्यालय देहरादून में आज केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट में अपने मंत्रालय को दिए गए बजट और आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
मंत्री जुएल ओराम ने पीएम जनमन, धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लक्ष्यों का जिक्र करते हुए बताया कि आगामी पांच वर्षों...
मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों पर सीएम धामी की प्रतिक्रिया
देहरादून: उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कई दिनों से चल रही चर्चाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री धामी ने साफ तौर पर कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है।
हाल ही में मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा हुआ था, जिसके बाद से मंत्रिमंडल विस्तार को...
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली पर टिकी नजर, भाजपा फिलहाल कर सकती है परहेज
ब्रेकिंग: देहरादून - मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली पर टिकी नजर
देहरादून: उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। हालाँकि, भाजपा इस समय होलाष्टक के कारण फिलहाल विस्तार पर परहेज कर सकती है। भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने यह जानकारी दी है कि केन्द्र से हरी झंडी मिलते ही मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा।
इस...
पौड़ी जिले में बाघ ने महिला को बनाया अपना निवाला, ग्रामीणों में दहशत
ब्रेकिंग न्यूज:
पौड़ी: पौड़ी जिले के नैनीडंडा ब्लॉक के शंकरपुर क्षेत्र स्थित बखरोटी ग्राम सभा के जमुण गांव में कल शाम एक दुखद घटना सामने आई। यहां एक महिला को बाघ ने अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोग काफी दहशत में हैं।
जानकारी के अनुसार, महिला अपने घर...
होली पर कॉर्बेट नेशनल पार्क रहेगा बंद, शिकारियों पर रखी जाएगी कड़ी नजर
रामनगर: होली के पर्व पर देशभर में उत्साह का माहौल है, वहीं कॉर्बेट नेशनल पार्क प्रशासन ने इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सख्त कदम उठाए हैं। प्रशासन ने 13 और 14 मार्च को पार्क को पूरी तरह बंद रखने का फैसला किया है। इसके अलावा, शिकारियों और वन्यजीव तस्करों पर पैनी नजर रखने के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला उद्यमिता समिट 2025 में भाग लिया
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित "डायरेक्ट सेलिंग महिला उद्यमिता समिट 2025" में भाग लिया। इस समिट में मुख्यमंत्री ने देश के विभिन्न हिस्सों से आई महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए।
मुख्यमंत्री ने...
उत्तराखंड में साइबर अपराध के मामलों में वृद्धि, पुलिस ने 28 करोड़ रुपए बचाए
देहरादून: जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी में विकास हो रहा है, वैसे-वैसे साइबर अपराध का दायरा भी तेजी से बढ़ रहा है। उत्तराखंड में भी साइबर अपराध पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। राज्य में दो साइबर थाने, देहरादून और रुद्रपुर में स्थित हैं, जहां पिछले वर्ष 100 से अधिक एफआईआर दर्ज की गईं।
साइबर थाना देहरादून के सीओ अंकुश...
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर उत्तराखंड की प्रगतिशील महिला किसानों को किया गया सम्मानित
देहरादून: आज, सर्वे ऑफ़ इंडिया ऑडिटोरियम हाथीबड़कला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर उत्तराखंड राज्य की प्रगतिशील महिला किसानों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माताश्री मांगला, संस्थापक द हंस फाउंडेशन, और विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि मंत्री गणेश जोशी उपस्थित थे।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने इस अवसर पर...
“घाम तापों योजना” से उत्तराखंड में हेल्थ टूरिज्म को मिलेगी नई दिशा: महेन्द्र भट्ट
देहरादून, 7 मार्च 2025 – प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तरकाशी प्रवास के दौरान घाम तापों योजना की शुरुआत को राज्य में हेल्थ टूरिज्म की असीम संभावनाओं को आकार देने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा न केवल राज्य के विकास को गति देने वाला है, बल्कि "घाम तापों योजना"...



