नैनीताल में खाई में गिरी टैक्सी 8 लोगों की मौत

पहाड़ों में सड़क दुर्घटना आए दिन देखने को मिलती रहती है, नैनीताल में बीते दिनों एक हादसा हो गया था जिसमें एक सवारी की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि पांच घायल हो गए थे। नैनीताल से आज सुबह फिर एक दुखद दुर्घटना की खबर सामने आई है। नैनीताल के ओखल कांडा में एक मैक्स सड़क दुर्घटना में 800 मीटर गहरी खाई में जा गीरी जिसमें सवार आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक मैक्स वहान अधौड़ा से हल्द्वानी की ओर आ रहा था। स्थानिय ग्रामीणों के मुताबिक मैक्स में 10 से ज्यादा लोग सवार थे, कहीं ना कहीं जिस कारण गाड़ि अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गीरी। वही हादसे के बाद घायलों को एंबुलेंस से हायर सेंटर भेजा गया साथ ही जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!