लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज

उत्तराखंड, देहरादून : रिपोर्ट : 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां जोरों पर है। पार्टी लगातार जीत का दावा कर रही है। इसी को लेकर पौड़ी लोकसभा संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार मनीष खंडूरी ने पार्टी की तैयारियों के संबंध में प्रेस वार्ता करी। उन्होंने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में राज्य के सभी जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों को धार दे रहे हैं।

बीते 18 नवंबर को पौड़ी जिला कार्यकारिणी की बैठक के संबंध में बताते हुए उन्होंने कहा कि पौड़ी लोकसभा हमने कवर कर ली है और देवप्रयाग, रूद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तृत बैठकें हुई। उन्होंने कहा कि इस दौरान कार्यकर्ताओं का फीडबैक काफी अच्छा मिला और जितनी ऊर्जा कार्यकर्ताओं और नेताओं में देखने को मिली उससे स्पष्ट है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को विजय हासिल होगी।

उन्होंने आगे कहा कि लोगों में भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश भी इस दौरान देखने को मिला। जिसमें वन रैंक वन पेंशन, अग्नि वीर साथ ही अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर लोगों में खासा गुस्सा है। जो 2024 में भाजपा की हार को सुनिश्चित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!