हरीश रावत ने व्हीलचेयर पर दिया धरना, भाजपा बोली- किसान नहीं, कांग्रेस की करें चिंता

देहरादून, 7 दिसंबर 2023: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रुड़की के इकबालपुर चीनी मिल पर बकाया गन्ना भुगतान को लेकर 24 घंटे का धरना दिया। इस दौरान वह व्हीलचेयर पर पहुंचे। धरने में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित अन्य विधायक भी मौजूद रहे।

रैवत ने कहा कि पिछले दो सत्रों का इकबालपुर चीनी मिल पर 150 करोड़ रुपए बकाया चल रहा है। लेकिन सरकार चीनी मिल से गन्ना किसानों का भुगतान नहीं दिला पा रही है। उन्होंने कहा कि 2017-18 सत्र से लगातार पैसा चढ़ता गया और आज तक पूरा भुगतान नहीं किया गया। अब ऐसा नहीं चलने वाला है।

रावत ने राज्य सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार गन्ना किसानों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द बकाया भुगतान करना चाहिए।

भाजपा ने रावत के धरने को लेकर तंज कसा है। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि रावत किसान नहीं, कांग्रेस की चिंता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रावत के धरने से किसानों को कोई फायदा नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!